फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती की खुशबू से महका शहर

Wed, 15 Feb 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मंगलवार का दिन वैलेंटाइन फीलिंग के नाम रहा। पार्क से लेकर मॉल और रेस्टोरेंट तक में वैलेंटाइन की झलक दिखी। रिश्तों में प्यार की खुशबू बढ़ी। किसी ने परिवार के संग सिनेमा में मूवी देखी तो कोई आउटिंग पर गया। एक दिन फुर्सत के नाम किया और अपनों को वक्त दिया। युवाओं ने अपने अंदाज में वैलेंटाइन डे मनाया।
विज्ञापन

शहर के अधिकांश बाजार गुलजार रहे। 14 फरवरी का दिन स्पेशल हो गया। एक-दूसरे को गिफ्ट देने का दौर चला तो खाने, पीने और घूमने के लिए भी लोग घर से बाहर निकले। शहर के सिनेमाघरों मे मंगलवार को शो हाउसफुल रहे। रेस्टोरेंट में भी भीड़ नजर आई। पार्क में भी लोग घूमने गए। कुछ ने शॉपिंग की तो कुछ फोन पर विश किया। सोशल साइट्स पर भी वैलेंटाइन छाया रहा। फेसबुक और व्हाट्सएप पर वैलेंटाइन विश करने के मैसेज और विडियो खूब वायरल हुए। स्टूडेंट्स ने अपने टीचर्स को विश किया। अपने पैरेंट्स और दोस्तों को विश किया। कोई बदसलूकी न हो जाए इस वजह से शहर की पुलिस अलर्ट भी रही। पार्क के आसपास और पब्लिक प्लेस पर खास ध्यान रखा गया। शिक्षक डॉ. अनुराग जायसवाल ने वैलेंटाइन ने परिवार के साथ मूवी देखी। डॉ. अनुराग का कहना है फैमिली के साथ वैलेंटाइन पर वक्त बिताने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें