फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के नाम पर बड़ा खुलासा, पुलिस ने बंद कराया डाकघर

Tue, 14 Feb 2017 04:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
विज्ञापन
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए मंगलवार को डाकघर में लंबी लाइन देखने को मिली। इस दौरान वहां पुलिस पहुंच गई और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस जांच में सामने आया कि ऐसे कोई आदेश नहीं दिए गए है क‌ि लोग किसी तरह के लाभ के लिए आवेदन करें। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए फिलहाल डाकघर को बंद करा दिया है और भीड़ को वहां से वापस भेज दिया। वहीं डीपीओ ने बताया क‌ि किसी तरह का फार्म भरवाने का आदेश नहीं है। जबकि फॉर्म भरने वालों का कहना है कि फॉर्म भरने पर केंद्र सरकार उन्हें दो-दो लाख रुपए देगी। अब यह सिलसिला कब से चल रहा है इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही हैं। इसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि अभी तक ऐसे कितने फॉर्म भरें जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें