फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती की खुशबू से महकता गुलाब किया गिफ्ट

Wed, 08 Feb 2017 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
गुलाब
विज्ञापन
दोस्ती के पर्व वैलेंटाइन डे का आगाज मंगलवार को रोज डे के साथ हुआ। दोस्त और साथी को लाल गुलाब, गुलाबी रंग का गुलाब देकर दोस्ती का इजहार किया। आबूलेन, नई सड़क, सेंट्रल मार्केट बेगमबाग, घंटाघर, फूल मंडी, शारदा रोड व सदर में फूलों की दुकानों पर युवाओं की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

युवक-युवतियों ने एक दूसरे के लिए गुलाब का फूल खरीदा। नर्सरियों से भी फूल खरीदे गए। मांग ज्यादा होने के कारण विक्रेताओं ने मनमाने दामों में फूल बेचे। प्रति गुलाब के अलावा, गुलाबों का बुके, गुलाबों का बंच, गुलाबों की बॉस्केट, बोतल में गुलाब भी खरीदा गया। नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे को गुलाब देकर रोज़ डे मनाया। वैलेंटाइन के पखवाड़े में बुधवार 8 फरवरी को प्रपोज डे है। युवा दोस्तों से दोस्ती का इजहार करेंगे। कोचिंग, कॉलेज जाने वाले युवाओं में वैलेंटाइन पर्व को लेकर खासा उत्साह है।

लाल गुलाब की मांग
रोज डे पर लाल गुलाब की मांग सबसे ज्यादा रही। लाल गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। मानते हैं कि लाल गुलाब के आदान-प्रदान से प्रेम बढ़ता है।

आर्टिफिशियल गुलाब भी खरीदे
नरम पंखुड़ियों वाले लाल, गुलाबी गुलाब के  अलावा आर्टिफिशियल गुलाबों की भी मांग बाजार में थी। गुलाब की चॅाकलेट, क्रिस्टल गुलाब, गुलाबों वाले ग्रीटिंग कार्ड्स, गोल्ड प्लेटेड गुलाब की भी खरीदारी हुई।
विज्ञापन


70 रुपये में बिका एक गुलाब
रोज डे पर ट्यूब रोज़ के रंग और दाम दोनों सुर्ख रहे। 25, 50 रुपये प्रति पीस वाला गुलाब मंगलवार रोज डे पर 70 रुपये, 75 रुपये में बिका। सेंट्रल मार्केट, नई सड़क, आबूलेन व बेगमबाग में फूलों की दुकानों पर ट्यूब रोज की सुबह 8 बजे से ही बिक्री शुरू हो गई। युवक-युवतियों ने अपने साथी के लिए महंगे दामों में भी गुलाब खरीदा। देसी गुलाब के बजाय, ट्यूब रोज की विशेष मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें