फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 2421 ने दी परीक्षा, 101 रहे गैरहाजिर 

Fri, 18 May 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उप्र संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगकी परीक्षा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को डीएमए प्रथम स्कूल में बने सेंटर में 101 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 2421 ने परीक्षा दी। सीसीटीवी की निगरानी में हुई प्रवेश परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सेंटर का कृषि विवि के कुलपति गया प्रयाद और रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह ने निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन

बृहपतिवार को परास्नातक के सभी पाठयक्रमों की परीक्षा थी। इसके लिए 2522 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। कृषि विवि के प्रेस प्रवक्ता डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के चार कृषि विश्व विद्यालयों सरदार वल्लभभाई पटेल, आचार्य नरेंद्र देव, चंद्रशेखर आजाद व बांदा विवि में प्रवेश दिया जाएगा। दूसरे दिन 96 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा दी। आज की परीक्षा के लिए सिर्फ डीएमए प्रथम स्कूल को ही सेंटर बनाया गया था। रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पीएचडी के सभी पाठयक्रमों की परीक्षा आर्यन स्कूल में 9 से 11 बजे तक होगी। इस दौरान डीन ऐजी प्रोफेसर शमशेर सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. एसके सचान, आरएन यादव, पीके सिंह, हरिओम कटियार, हरीश चंद्र,, दिनेश, संदीप राणा और लोकेश गंगवार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें