फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2047 तक कांग्रेस, सपा, बसपा के लिए राजनीति में दरवाजे बंद: केशव प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
मेरठ----कृ​षि विवि में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कुलपति डॉ के 
विज्ञापन
मोदीपुरम। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट कह दिया कि वर्ष 2047 तक कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए देश-प्रदेश की राजनीति में दरवाजे बंद हैं। बसपा-सपा मुक्त यूपी बनाने का जनता ने संकल्प लिया है। इसलिए ये सत्ता में नहीं आएंगे।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी भवन में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कांवड़ यात्रा के संबंध में अखिलेश यादव के बयानों पर बोलते हुए कहा कि यह अखिलेश यादव का संस्कार है। उनके पिता ने रामभक्तों पर गोली चलवाई। अखिलेश सीएम थे तो कांवड़ियों पर लाठियां चलवा दी थीं। हमारी सरकार में राम, शिव और कृष्ण भक्तों पर फूल बरसाए जाते हैं। अखिलेश यादव से कहना चाहता हूं कि यही संस्कार सपा को ले डूबेंगे और सपा अंत की ओर बढ़ रही है। प्रदेश की जनता सपा को सफा कर देगी, न गुंडागर्दी न माफिया गिरी चाहिए न तुष्टिकरण का घिनौना खेल चाहिए, जनता को विकास चाहिए।
मंत्री नंदगोपाल नंदी के अफसरों के खिलाफ सीएम को पत्र लिखने पर बोले कि सीएम को कोई भी पत्र लिख सकता है। शिकायत होगी और जो दोषी अधिकारी होंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। धर्मांतरण कराने वाले छांगूर बाबा के सवाल पर कहा कि गैर कानूनी काम जो करेगा तो सख्ती होगी। यूपी और देश में गैरकानूनी काम करने वाले रास्ता छोड़ दें ये रास्ता जेल जाने और कठोर कार्रवाई का रास्ता हो सकता है। एचटी हसन के बयान पर कहा कोई श्रद्धा को खंडित करने का काम नहीं कर पाएगा। कोई नाम कुछ, जाति कुछ और धर्म कुछ और बताएगा तो पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेगा। जयंत चौधरी हमारे गठबंधन के साथी हैं। उन्होंने गलत नहीं कहा।
विज्ञापन




25 करोड़ की आबादी में 37 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य: मौर्य

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी भवन में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पेड़ लगाने का सभी को सभी को संकल्प लेना होगा। तभी हमारी भावी पीढ़ी रहेगी। उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है। लेकिन यहां 37 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आठ साल में 210 करोड़ पेड़ यूपी में लगाए जा चुके हैं। जिन तालाबों पर कब्जे हुए सरकार ने उनको कब्जा मुक्त कराया और जो विलुप्त होने की कगार पर थे उनको संवारने का काम किया। 18 हजार अमृत सरोवर बनाए जा चुके हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है।
मेरठ विकास की राजधानी बना
मेरठ विकास की राजधानी बनता जा रहा है। यहां चारों और विकास ही विकास हो रहा है। कृषि विवि में उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया पौधरोपण किया और फिर सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। इसके अलावा जिलाधिकारी ने उपमुख्यमंत्री समेत अन्य सभी जनप्रतिनिधियों का पेड़ देकर स्वागत किया।





मनिंदर पाल सिंह और सुनील भराला के आवास पर पहुंचे
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित भाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला के आवास पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत हुआ। घर पर पहुंचने पर पंडित सुनील भराला, अजय भारद्वाज भराला, राजीव भारद्वाज ने परशुराम भगवान की मूर्ति और फरसा भेंट किया। केशव प्रसाद मौर्य ने लोकतंत्र सेनानी और जनसंघ के वरिष्ठ नेता पं. मलखान सिंह भारद्वाज को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे कोणार्क कालोनी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मंनिदर पाल सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां पर मनिंदर पाल सिंह, डायरेक्टर मदनपाल सिंह, दिनेश सिंह, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर स्वागत किया। सांसद अरुण गोविल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलुवालिया, विधायक गुलाम मोहम्मद, उपभोक्ता सहकारी संघ चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का, विनीत अग्रवाल शारदा, लोकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें