मेरठ। मवाना रोड स्थित जेएसएम क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दूर स्टार स्पोर्ट्स क्लब और अहलावत क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें दून स्टार ने 77 रन से मैच जीता। दून स्टार स्पोर्टिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। इसके जवाब में अलावत क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.5 ओवर में 63 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार दून स्टार ने 77 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दून स्टार के वेदांत शाही को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं, नितेश को बेस्ट बैट्समैन, पूर्वी को बेस्ट बॉलर तथा अहलावत क्रिकेट एकेडमी के विनय को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर कोच गौरव चौहान, कोच अभिषेक ठाकुर, टूर्नामेंट आयोजक आकाश चौहान, सचिन यादव, सनी आदि मौजूद रहे।