फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिव मंदिर से दानपात्र चोरी, लोगों में पुलिस के प्रति रोष

विज्ञापन
सरधना। छबड़िया मोड पर ​शिव मंदिर में चोरी की घटना के बाद पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के शिव चौक स्थित शिव मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने दो दानपात्रों से नकदी चुरा ली और तीसरे दानपात्र को उखाड़कर अपने साथ ले गए। मंगलवार सुबह पुजारी सुरेंद्र तिवारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता चला। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मंदिर के सेवादार विनोद कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने चोरी की घटना को लेकर रोष जताया और पुलिस से शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने मंदिर के सेवादार विनोद कुमार की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में नियमित सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर घटना पर रोष जताया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है आरोपियों की पहचान कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें