फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महाकालेश्वर मंदिर से दानपात्र चोरी, नकदी निकाल खेत में फेेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। शुक्रवार रात परीक्षितगढ़-मेरठ रजबहे की पटरी के समीप स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में रखे दानपात्र को चोरी कर लिया। चोर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी निकालकर दानपात्र को खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में लगी है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग पर रजबहे की पटरी के समीप श्री महाकालेश्वर मंदिर है। मंदिर परिसर में ही दानपात्र रखा हुआ था। शुक्रवार की देर रात चोर मंदिर परिसर में घुसकर वहां रखे दानपात्र को उठाकर ले गए। उसमें रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी निकालकर दानपात्र को ईंख के खेत में फेंककर फरार हो गए।
शनिवार की सुबह श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो दानपात्र नहीं मिलने पर मंदिर समिति को सूचना दी। मंदिर समिति के सदस्यों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस व मंदिर समिति के लोगों ने तलाश की। तलाश के दौरान ईंख के खेत में टूटा हुआ दानपात्र मिला। पुलिस ने दानपात्र स्थल के पास से ही खेत के गड्ढे से सिक्के बरामद किए। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, जिसमें दानपात्र चोरी करता हुआ चोर कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें