फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान करने से दूर रहती है दिल की बीमारी

Thu, 12 Jun 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रक्तदान महादान तो है, साथ ही यह खुद को दिल की बीमारियों से दूर रखने का आसान माध्यम भी है। रक्तदान करके जहां खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है, वहीं दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है। हर साल की तरह इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडिकल अस्पताल में 14 जून को रक्तदान शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे से लगेगा।
विज्ञापन

जिले के युवा रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। युवा वर्ग रक्तदान को लेकर उत्साह और जागरूक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे रक्तदान शिविरों में युवा वर्ग, स्कूली छात्र और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाने में लगे हैं।
रक्तदान करके कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। सबसे पहले तो रक्तदान करने से दिल स्वस्थ रहता है। हार्ट अटैक आने की संभावना कम रहती है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रक्तदान करने में 20 से 40 वर्ष के युवा पुरुषों की भागीदारी अधिक है। जिले की महिलाएं रक्तदान करने में अभी पीछे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. मनोज सेन ने बताया कि रक्तदान में युवाओं की बढ़ती भागीदारी के पीछे समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना होना। रक्तदान के प्रति युवा वर्ग जागरूक हुआ है। ब्लड बैंक में एबी पॉजिटिव ब्लड की कमी है। ज्यादा से ज्यादा लोग 14 जून को रक्तदान करें।
विज्ञापन




रक्तदान के फायदे

- रक्त की सभी जांचें निशुल्क

- हार्ट की बीमारियों का कम होना।

- ब्लड प्रेशर का खतरा कम होना।

- नई रक्तकणिकाओं के बनने से शरीर में नई ऊर्जा का बने रहना।


रक्तदान से पहले ये भी जानिए

एक बार में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है।

तीन महीने के अंतराल पर ही रक्तदान करना चाहिए।

रक्तदान से हुई खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है।

एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें