किठौर मैं धर्मगुरुओ के साथ थाने मैं पुलिस कर्मियो की बैठक।
- फोटो : KITHOR
किठौर/बहसूमा/जानीखुर्द/मुंडाली(मेरठ)। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को लेकर पुलिस ने थाना परिसर में दोनो समुदाय के साथ धर्मगुरुओं की बैठक की। सीओ ने कहा कि सामाजिक सहयोग के बिना लॉक डाउन का पालन असंभव है। थोड़ी सी हालात चीन, जापान, इटली, स्पेन, अमेरिका से भी बदतर हो जाएंगे।
सीओ रामानंद कुशवाहा ने कहा कि गरीबों की मदद करें। ऐसे लोगों के बारे में पुलिस-प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने कहा कि लोग घरों से बाहर निकलकर खुद की और दूसरों लोगों के जान खतरे में डाल रहे हैं। सभी धर्म गुरुओं ने सहयोग का आश्वासन दिया। शाही इमाम हुसैन अहमद, मुशी याकूब, पं. घनश्याम शास्त्री ने भी पालन करने की अपील की। राधना, कायस्थ बड्ढा सहित सभी गांवों के धर्म गुरु शामिल रहे। वहीं बहसूमा थाने में पुलिस ने सहयोग देने की अपील की। सरदार शोभाग्यवीर मान, सुभाष सेमवाल, मोलाना दानिश, मुफ्ती सन्वर खान, कारी आजम आदि रहे। उधर, कस्बा सिवालखास में सीओ पंकज कुमार और थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने धर्मगुरुओं और गणमान्य व्यक्तियों की बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपायों के बारे में बताया। गुलजार चौहान, अनवार कुरैशी आदि रहे। वहीं मुंडाली थाने पर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉक डाउन में भी धर्मगुरुओं से सहयोग की अपील की गई। क्षेत्र के मुंडाली, शाफियाबाद लोटी, अटौला, नंगलामल आदि गांवों में धर्मगुरु और गणमान्य आदि रहे।