सरधना(मेरठ)। कोतवाली क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर व बहादरपुर गांव में दो अलग-अलग जगहों पर युवकों के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की गई। महिलाओं की तहरीर पर आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
क्षेत्र के बहादरपुर गांव निवासी नैना ने बताया कि पति नोबहार उसके साथ मारपीट करता है। बुधवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और उसने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। वहीं दूसरा मामला खिर्वा जलालपुर गांव में आकिल पुत्र वकील ने मामूली कहासुनी पर पत्नी की के साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस उसे भी पकड़कर कोतवाली ले आई। दोनों पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।