मेरठ के हस्तिनापुर में डॉल्फिन के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए डब्लूडब्लूएफ और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मेरी डॉल्फिन मेरी सूंस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन गांव सिर्जोपुर से डॉल्फिन की गणना की गई। 25 किलोमीटर दूर कुंडा गांव तक अभियान चलाया गया।
मंगलवार को वन विभाग के रेंजर नवरत्न सिंह, संसार सिंह, डब्लूडब्लूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी संजीव यादव, अभियान के कोऑर्डिनेटर शाहनवाज खान आदि ने दो बोट पर सवार होकर डॉल्फिन की गणना की। संजीव यादव ने बताया कि 11 अक्टूबर को डॉल्फिन की गणना के आंकड़े स्पष्ट हो पाएंगे।