फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़ने जा रहे युवक को कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला

Sun, 16 Apr 2017 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
कुत्तों ने युवक को नोंच-नोंच कर मार डाला
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में आदमखोर कुत्तों ने हमला करके 20 साल के मानसिक दिव्यांग युवक को मार डाला। कुत्तों ने उसके शव को बुरी तरह से नोंच डाला। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। युवक के शव को गमगीन माहौल में दफना दिया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला पीर शहीद काला निवासी जमाल अख्तर का पुत्र शादमान 20 वर्ष मानसिक दिव्यांग था। वह शारीरिक रूप से भी कमजोर था। बताया जाता है कि शादमान सुबह करीब चार बजे अकेला घर से निकल गया था। शादमान घूमता-फिरता मोहल्ला शीशग्रान में पहुंच गया। यहां मस्जिद के निकट आदमखोर कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर हमला बोल दिया। कुत्तों के झुंड ने उसे नोंच-नोंच कर मार डाला। उसके शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा।

सुबह के समय जब लोग नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे तो आदमखोर कुत्तों को शादमान का शव नोंचते देखा। यह देखकर लोगों में खौफ फैल गया। इसके बावजूद उन्होंने किसी तरह शव नोंच रहे कुत्तों को वहां से भगाया। शादमान के साथ हुई घटना की खबर आग की तरह नगर में फैल गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। लोगों का कहना हैं कि मीट की दुकानों के आसपास रहनें वाले कुत्ते मीट के आदी हो गए थे। मीट नहीं मिलने के चलते वह पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। शादमान को तो उन्होंने मौत के घाट ही उतार दिया। इसके बाद उन्होंने शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें