मेरठ। साकेत स्थित स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को डॉग कार्निवल का आयोजन किया गया। इसमें अपने डॉगी के साथ पहुंचे लोगों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान कुत्तों ने करतब दिखाकर सबको हैरत में डाल दिया। कुत्तों ने रैंप पर वॉक किया। इसमें शलभ के डॉग चार्ली को मिस्टर पेटकॉम और तान्या की फीमेल डॉग बर्फी मिस पेटकॉम बनीं।
मुंबई से आईं सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सिल्की नंदा और मिसेज फैशन इंस्टा रहीं स्नेहा दीवान निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। फिल्म अभिनेत्री मलायका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, उर्वशी रौतेला, नुसरत भरुचा के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुकी सिल्की ने बताया कि उन्हें डॉग से बहुत प्रेम है। उनके पास भी कई डॉग हैं। सिल्की और स्नेहा ने विभिन्न मापदंडों पर डॉग्स की रैंप वॉक को परखा। परिणाम की घोषणा पर उन्होंने कहा कि कई पहलुओं के आधार पर अंक दिए गए हैं। इनमें चार्ली और बर्फी को अव्वल पाया गया।
मुख्य अतिथि कर्नल जीएस राठौर रहे। आयोजक अभिनव चौधरी ने बताया कि पेटकॉम की ओर से यह पांचवां शानदार आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्निवल में लोग साइबेरियन हसकी, शिदजु, बिचोन, पोमेरियन, बीगल, गोल्डन रिट्रीवर, बुल डॉग, जर्मन शेफर्ड आदि के साथ पहुंचे। इस दौरान कुत्तों ने हर्डल रेस, ऊंची कूद तथा रैंप पर वॉक किया। कार्निवल में कुत्तों को खिलाने, नहलाने और उन्हें ट्रीट कराने के लिए भी स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान दिल्ली, गुड़गांव, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़ आदि से अपने डॉग्स के साथ लोग पहुंचे।
-
कार्निवल में डॉग को बेबी कहकर बुलाया
डॉग कार्निवल में कुत्तों को उनके स्वामी सजाकर लाए। कुछ अधिक बाल वाले कुत्तों के बालों की चोटी भी बनाई गईं। डॉग को बेबी और उनके स्वामी को पैरेंट कहकर बुलाया गया।
अमर उजाला....साकेत स्पोर्ट्स क्लब में पेटकाम द्वारा आयोजित डाग शो में शामिल डाग।