फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुत्तों ने 75 साल की महिला का पैर नोचा

Sun, 10 May 2026 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद बोले- नगर स्वास्थ्य अधिकारी नहीं करते सुनवाई, अब निगम में देंगे धरना
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वार्ड-29 सुभाषनगर में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। अक्सर रोजाना कुत्तों के हमले से लोग घायल हो रहे हैं। शनिवार को 75 साल की कामिनी शर्मा का आवारा कुत्तों ने पैर नोच डाला।
महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय पार्षद पवन चौधरी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। पार्षद ने बताया कि उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह को लावारिस कुत्तों के आतंक की जानकारी दी है। उनका आरोप है कि अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं जिससे निगम के प्रति लोगों में गुस्सा है। कामिनी शर्मा को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। लोगों ने बताया कि करीब 40 दिनों में 25 लोगों पर इन कुत्तों ने हमला किया है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद पवन चौधरी ने कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कई बार जानकारी देने के बावजूद कुत्तों को पकड़वाने के लिए टीम नहीं भेजी जाती। निगम के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी भी की। दूसरी ओर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए कई बार सुभाषनगर में टीम भेजी गई है। उन्होंने कहा कि एक परिवार कुत्तों के पकड़ने का विरोध करता है जिसके कारण कई बार विवाद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें