फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हिंसक कुत्तों ने महिला को नोंच नोंचकर मार डाला, गांव के लोगों में दहशत

Thu, 30 May 2019 07:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बिजनौर में हिंसक कुत्तों ने खेत पर गई एक महिला पर हमला कर उसे नोंच नोंचकर कर मार डाला। कुत्तों ने महिला के एक हाथ का काफी हिस्सा खा भी लिया। गांव वालों के मौके पर पहुंचने पर कुत्ते वहां से भाग गए। घटना की सूचना से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


मामले में कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने नजीबाबाद रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कुत्तों से निजात दिलाने का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। इसी महीने कुत्तों ने एक वृद्ध को भी इसी तरह नोंच नोंचकर मार डाला था।

थाना कोतवाली शहर के गांव मुकीमपुर धर्मसी उर्फ खेड़ा निवासी देशराज सिंह पंजाब में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। उसकी पत्नी संतोष देवी (50) गांव में रहकर खेती करती थी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे संतोष देवी अपनी ट्यूबवेल पर गई थी। वहां उसके ऊपर हिंसक कुत्तों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


संतोष देवी जान बचाने के लिए भागीं, लेकिन कुत्तों के झुंड ने उसे दबोच लिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुत्तों ने उसका दायां हाथ भी खा लिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतोष देवी के पूरे शरीर पर कुत्तों के काटने के गहरे जख्म थे। संतोष देवी को गर्दन पर भी बुरी तरह काटा गया था।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि हिंसक कुत्तों ने इसी महीने एक वृद्ध को भी नोंच नोंचकर मार डाला था लेकिन प्रशासन ने अब तक कुत्तों को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं की। भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुत्तों को पकड़वाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने खेत से महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें