फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कालंदी में कुत्ते का कहर, एक ही दिन में कई लोगों को काटा

सार

सरधना के कालंदी गांव में आवारा कुत्ते के repeated हमलों से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो गए। ग्रामीणों में दहशत फैल गई है और उन्होंने प्रशासन से कुत्ता पकड़ने की मांग तेज कर दी है।
विज्ञापन
सरधना। कुत्ते के काटने से घायल वृद्ध। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चे-बुजुर्ग घायल, ग्रामीणों में दहशत, कुत्ता पकड़ने की मांग तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के कालंदी गांव में शुक्रवार को आवारा कुत्ते ने कई ग्रामीणों पर हमला किया तो अफरातफरी मच गई। कुत्ते का शिकार बने लोगों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग तक शामिल हैं। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया, जहां उनका रैबीज टीकाकरण और प्राथमिक उपचार किया गया।
85 वर्षीय अजीत ने बताया कि वह किसी काम से घर से निकले ही थे कि एक कुत्ता पीछे से दौड़ता हुआ आया और पैर में काट लिया। अजीत ने बताया कि इससे पहले भी गांव में कई लोगों को यह कुत्ता काट चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार एक ही कुत्ते ने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को निशाना बनाया है। तीन बच्चों, दो बुजुर्गों और एक महिला को सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा। कुछ ने निजी क्लीनिक में भी उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर पंचायत या पशु विभाग द्वारा अब तक कोई अभियान नहीं चलाया गया। ग्रामीणों ने एसडीएम सरधना को शिकायत सौंपने की बात कही है। चेतावनी दी कि अगर जल्द कुत्तों को नहीं पकड़ा गया तो वह तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें