फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का आतंक: आदर्शनगर और जाकिर कालोनी में कई लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। मेरठ कालेज के पास आदर्शनगर कालोनी के पार्क में पतंग उड़ा रहे एक बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कुत्तों को पकड़ने की मांग की। इसके अलावा जाकिर कालोनी में स्ट्रीट डॉग ने तीन लोगों को काटा। यहां पर लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। लोगों को कहना था कि कई बार नगर निगम में शिकायत की। इसके बावजूद नगर निगम की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

आदर्शनगर कालोनी में 12 वर्षीय शौर्य त्रिवेदी पार्क से पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान स्ट्रीट डॉग ने शौर्य पर हमला कर दिया और पैर पर काट लिया। जाकिर कालोनी में चमड़ा पैंठ निवासी अब्दुल कय्यूम, साजिद और फहीमउद्दीन अपने किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान तीन स्ट्रीट डॉग ने तीनों को काट लिया। इसके बाद लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। हंगामा करने वाले लोगों का आरोप था कि इससे पहले भी यहां पर स्ट्रीट डॉग कई लोगों को काट चुके है, लेकिन बावजूद इसके नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में स्ट्रीट डॉग को नहीं पकड़ा गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें