मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के उमर नगर निवासी युवक ने कुत्ते की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे कुत्ते की मौत हो गई। कुत्ते की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पीपुल फॉर एनिमल संस्था के कार्यकर्ता ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
मंगलवार रात डंडे से पीटकर कुत्ते को मारने का वीडियो वायरल हुआ है। पीपुल फॉर एनिमल संस्था के कार्यकर्ता गौतम कुमार ने तहरीर दी। गौतम ने पुलिस को बताया कि वीडियो उमर नगर का है और कुत्ते को मारने वाला युवक महराज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।