फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों से अच्छा व्यवहार करें चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों से अच्छा व्यवहार करें चिकित्सक
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि अस्पतालों में आए दिन होने वाले झगड़ों से बचने का आसान तरीका अच्छा व्यवहार है। इससे मरीजों का कष्ट भी दूर होगा और तीमारदारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज सभागार में शनिवार को डॉक्टर-पेशेंट रिलेशनशिप विषय पर मेडिकल एथिक्स ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग एवं मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने कहा कि यदि चिकित्सक अपने मरीजों की बातों को धैर्यपूर्वक सुन लें तो इससे ही उनका आधा कष्ट दूर हो जाता है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज राज, सीएमएस डॉ. रचना चौधरी, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विजय जायसवाल, डॉ. तनवीर बानो, एनस्थेटिस्ट डॉ. योगेश माणिक, फिजियोलॉजी विभाग की प्रो. डॉ. ललिता चौधरी आदि ने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रशांत भटनागर ने किया। यहां मेडिकल कॉलेज के करीब 80 सीनियर और जूनियर चिकित्सक मौजूद रहे। पिछले दिनों चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना मेडिकल कॉलेज के राउंड पर आए थे। उन्होंने इच्छा व्यक्त की थी कि नियमित रूप से चिकित्सकों और रोगियों के संबंधों को मधुर बनाने के लिए परिचर्चा, संवाद, सेमिनार तथा ट्रेनिंग आयोजित की जाएं। इसके मद्देनजर यह आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें