फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डाक्टरों ने लगाए चौके और छक्के, आईएमए सचिव ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज स्थित क्रिकेट मैदान में खेला गया मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के मैदान पर रविवार को आईएमए अध्यक्ष और आईएमए सचिव टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें आईएमए सचिव की टीम ने जीत प्राप्त की। मुख्य अतिथि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
सचिव इलेवन ने टॉस जीता। आईएमए सचिव की टीम ने 25 ओवर में 155 रन बनाए। इसमें डॉ. विजय सिंह ने 55 गेंदों में 77 रन बनाए। डॉ. वीएन त्यागी ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी में डॉ. अमित सैनी ने एक, डॉ. भानु प्रताप सिंह ने तीन, डॉ. असीम रस्तोगी ने एक, डॉ. अमित ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में आईएमए अध्यक्ष टीम ने 25 ओवर में 139 रन बनाए। आईएमए सचिव की टीम ने 16 रन से मैच जीता। टीम की ओर से डॉ. विवेक मिश्रा ने 52 गेंदों में 41 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. असीम रस्तोगी ने 16 गेंदों में 18 रन बनाए। डॉ. अंबरीश गुप्ता ने 16 गेंदों में 10 रन बनाए। गेंदबाजी में डॉ. रवि राणा ने तीन, डॉ. सौरभ अग्रवाल ने तीन विकेट लिए। डॉ. विजय सिंह मैन ऑफ द मैच, डॉ. विवेक मिश्रा फाइटर ऑफ द मैच, डॉ. असीम रस्तोगी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, डॉ. रवि राणा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, डॉ. अमित सैनी सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुने गए। इस दौरान विकास गुप्ता, डॉ. अम्बेश पवार, वीपी कटारिया, गीतांजलि बेंद्रे, चारू गर्ग सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें