फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल कॉलेज में स्पोर्ट्स मीट में चिकित्सकों ने खेलों में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को वेलोसिटी स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ। इसमें एलाइड एवं हेल्थ केयर पाठ्यक्रम तथा फार्मेसी विभाग द्वारा प्रतिभाग लिया जा रहा है। सभी पाठ्यक्रमों को अलग-अलग ग्रुप हाउस जैसे रेड हाउस, ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस, व्हाइट हाउस, ऑरेंज हाउस व येलो हाउस में बांटा गया है। इसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कैरम बोर्ड, एथलेटिक्स आदि खेल खेले जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. आरसी गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टॉक, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. एस बालमणि बोस, फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विभु साहनी, एलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रम के प्रभारी अधिकारी डॉ. एस के पालीवाल, डीन डॉ. योगेश मणिक, मुख्य समन्वयक डॉ. नेहा सिंह, डॉ. अंशु टंडन ने कबूतरों को उड़ाया। डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व जैसे अमूल्य गुण सिखाते हैं। यह हमें हार-जीत को समान रूप से स्वीकार करना सिखाता है जहां जीत से हम विनम्र बने रहते हैं और हार से हम फिर से प्रयास करना सीखते हैं।
उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टांक ने छात्रों को बताया कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मन का निवास होता है। खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखते हैं। फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विभु साहनी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जो केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखते, बल्कि मन और चरित्र को भी मजबूत बनाते हैं। डॉ. एसके पालीवाल ने कहा कि खेल तनाव से लड़ने में मदद करते हैं और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

डॉ. योगेश मणिक ने बताया कि पहले दिन क्रिकेट, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन आदि खेल खेले गए। इसमें ग्रीन, ऑरेंज हाउस आदि ने अपने क्वालीफाइंग मैच खेले। फार्मेसी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राहुल सिंह तथा नर्सिंग कॉलेज के टीचर्स हितेश चौधरी, सीपी पांडे, टेक्नीशियन संवर्ग से मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें