फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिटायर्ड कर्नल ससुर और सास को हर रविवार प्रताड़ित करती है चिकित्सक बहू

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्लवपुरम। रिटायर्ड कर्नल ससुर और सास का आरोप है कि चिकित्सक बहू डॉ. श्वेता माहेश्वरी प्रत्येक रविवार को घर आकर प्रताड़ित करती है। आरोप है कि वह हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देती है। करीब तीन वर्ष से यह सिलसिला चल रहा है। यह घटनाएं घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई हैं। सास गौरी त्यागी ने बहू की हरकतों से तंग आकर उसके खिलाफ पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम क्षेत्र शीलकुंज कॉलोनी में रिटायर्ड कर्नल यशपाल त्यागी पत्नी गौरी त्यागी के साथ रहते हैं। उनका पुत्र और पुत्रवधू दोनों चिकित्सक हैं। रिटायर्ड कर्नल की पत्नी ने पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी उम्र 64 वर्ष है और वह बीमार रहती हैं। उनके पुत्र और पुत्रवधू के बीच काफी समय से न्यायालय में विवाद चल रहा है। बरेली की रहने वाली पुत्रवधू हर रविवार को घर आकर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करती है।
वृद्ध होने की वजह से वह और उनके पति अपनी सुरक्षा करने में अक्षम हैं। पुत्रवधू के दुर्व्यवहार के संबंध में उन्होंने दो बार 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी थी। पिछले महीने चार अगस्त को भी पुत्रवधू घर आई और उनके साथ गाली-गलौज की। मौत का भय दिखाया। उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल की। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी पुत्रवधू निकल गई। आरोप है कि पुत्रवधू ने उनका जीना मुश्किल कर रखा है। आए दिन वह हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देती है। उनका पुत्र भी भयवश कुछ नहीं बोलता है। पीड़िता ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें