फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ से चिकित्सक के खिलाफ शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी व्यक्ति ने मुख्य चिकित्साधिकारी से मेरठ के एक चिकित्सक के खिलाफ गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने की शिकायत की। उसने चिकित्सक की लापरवाही से दो नवजात की मौत हो जाने का भी आरोप लगाया। पीड़ित ने चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी सोनू कुमार पुत्र अमर सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी से की शिकायत की कि उसकी पत्नी गर्भ से थी। उसका मेरठ की एक महिला चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा था। उसने 21 अगस्त को अल्ट्रासाउंड के लिए एक अन्य चिकित्सक के पास भेजा। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड में गर्भ में एक भ्रूण की जानकारी दी। वह उक्त रिपोर्ट के अनुसार पत्नी का इलाज कराता रहा। बीती पांच नवंबर को उसकी पत्नी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसने मवाना में एक चिकित्सक के यहां अल्ट्रासाउंड कराया। उसने रिपोर्ट में दो भ्रूण होना बताया। इसके बाद उसने स्थानीय महिला चिकित्सक को दिखाया। करीब साढे़ पांच माह बाद उसकी पत्नी को डिलिवरी हुई। स्वस्थ नहीं होने की वजह से दोनों नवजात की मृत्यु हो गई। जिससे उसकी पत्नी सदमे हैं। उसने मेरठ निवासी अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें