फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धावक ईशा का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
इलाहाबाद से दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर भराला पहुंची ईशा व कोच रविंद्र। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला। इलाहाबाद में विद्यालय स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके लौटी धावक का शुक्रवार को भराला गांव में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भराला गांव निवासी ईशा सिवाया स्थित वेद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। वह आरके एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही है। हाल ही में उसने इलाहाबाद के मदन मालवीय स्टेडियम में आयोजित विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें ईशा ने 100 एवं 400 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव लौटने पर ईशा का जोरदार स्वागत किया। कोच रविंद्र विहान ने बताया कि ईशा राष्ट्रीय स्तर की धावक बनना चाहती है। वह देहात की अन्य लड़कियों को तैयारी कराकर कामयाब बनाना चाहते हैं। इससे पहले अक्तूबर में ईशा क्षेत्रीय विद्यालय प्रतियोगिता और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी कामयाबी हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें