दिल्ली के डॉक्टर श्रीकांत के अपहरण मामले के मुख्य आरोपी पुलिस से अभी कोसो दूर है। उनके परिजन व रिश्तेदारों को पुलिस ने उठा रखा है। बुधवार रातभर आरोपियों की तलाश में दिल्ली और मेरठ पुलिस खतौली में दबिश देती रही। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
डॉक्टर की बरामदगी की बाद भी बुधवार रात दोनों भाइयों ने ओला कंपनी में फिरौती के लिए कॉल की। जिनकी लोकेशन खतौली में बताई गई। दिल्ली और मेरठ पुलिस की संयुक्त टीम ने रातभर खतौली में आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन बाद में उनका फोन स्वीच ऑफ हो गया। पुलिस की पकड़ से अभी मुख्य आरोपी दोनों भाई अनुज व सुशील और उनके दो साथी गौरव और विवेक उर्फ सौरभ कोसो दूर है। उनकी तलाश में अभी दिल्ली पुलिस की एक टीम मेरठ में डेरा डाले हुई है।