फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि आज, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जानें जलाभिषेक का समय

Fri, 21 Jul 2017 10:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों और शिवभक्तों का बृहस्पतिवार आधी रात तक आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा औघड़नाथ मंदिर पर सैलाब उमड़ना शुरू हो गया। ज्योतिषियों के अनुसार शिवरात्रि का त्योहार शुक्रवार को ही मनाया जाएगा। त्रयोदशी व चतुर्दशी का जल आज ही चढ़ेगा। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर एटीएस, आरएएफ और सेना के घेरे में है। खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हैं। पुलिस-प्रशासन ने मंदिर के आसपास डायवर्जन लागू करते हुए एक किमी के दायरे में सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन


जलाभिषेक का समय
ज्योतिषी पंडित विनोद त्यागी ने बताया कि त्रयोदशी रात्रि 1 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर शुक्रवार रात 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी शुरू हो जाएगी, जो शनिवार शाम 6:28 बजे तक रहेगी। सुबह सूर्योदय के बाद 5:40 बजे से भगवान शिव की पूजा शुरू होगी, जो शनिवार शाम 6:28 बजे तक चलेगी। इस बीच की गई विशेष पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होंगे, जिससे भक्तों को मनचाहा फल प्राप्त होगा। शुक्रवार रात 9:50 बजे से शिवरात्रि का जलाभिषेक शुरू होगा। इसमें कांवड़िये और अन्य शिव भक्त जलाभिषेक करेंगे। 

अलर्ट के बीच चाक चौबंद सुरक्षा 
सैन्य क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान सेना की तरफ से पहले से ही ऑरेंज अलर्ट घोषित है। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि औघड़नाथ मंदिर परिसर में अंदर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीएम फाइनेंस और एसपी क्राइम शिवराम यादव की रहेगी। बाहर की जिम्म्मेदारी एसपी सिटी और एएसपी कैंट को दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था में चार एडिशनल एसपी, आठ सीओ, 13 थाना प्रभारी, एटीएस की टीम, दो कंपनी आरएएफ, एक कंपनी एसएसबी, एक कंपनी पीएसी/आरआरएफ और 250 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। ड्रोन कै मरे के अलावा 24 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। मंदिर के ऊपरी भाग की तरफ कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा घुड़सवार दस्ता, चार दमकल, डॉग स्क्वाएड, बम निरोधक दस्ता, एलआईयू और इंटेलीजेंस की टीमें भी लगाई गई हैं। बृहस्पतिवार को चेकिंग के बाद एटीएस ने मंदिर परिसर को अपने घेरे में ले लिया था। खुफिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाबा औघड़नाथ मंदिर में चार लाख से ज्यादा कांवड़ियों के जलाभिषेक करने का अनुमान है। स्थानीय शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की संख्या अलग है।
विज्ञापन

 
मंदिर के आसपास डायवर्जन
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि जलाभिषेक की तैयारियों को देखते हुए बृहस्पतिवार से औघड़नाथ मंदिर की तरफ एक किलोमीटर के दायरे में सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करते हुए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इस दौरान नैंसी चौराहा, बालाजी मंदिर वेस्ट एंड रोड, मिलिट्री हॉस्पिटल, हनुमान चौक और बांबे बाजार पर बैरियर लगाकर मंदिर की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। कुल 22 प्वाइंटों पर बैरियर लगाए गए हैं, जहां एक-एक दरोगा के साथ चार-चार सिपाही तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें