फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छेड़छाड़ का आरोपी चिकित्सक सस्पेंड, बढ़ाई मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा

Sat, 21 Dec 2019 01:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ में छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक डॉ. कपिल कुमार सिंह को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। आरोपी चिकित्सक को महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में पिछले दिनों एक जूनियर महिला डॉक्टर ने ईएनटी डॉक्टर कपिल कुमार पर घर बुलाकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस संबंध में मेडिकल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। साथ ही साथी जूनियर डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई दिन तक हंगामा किया था। आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

इसके बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। तीन गेट में से दो रात में बंद कर दिए जाते हैं, सिर्फ मुख्य द्वार खुलता है। इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें