फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, प्रसव के बाद महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा

Tue, 07 Jan 2020 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के दौराला में एक महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला के परिजनों के अनुसार महिला को पिछले साल तीन नवंबर को प्रसव हुआ था। आरोप है कि डॉक्टरों ने लापरवाही दिखाते हुए महिला के पेट में कपड़ा छोड़ दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने महिला के पेट से कपड़ा बाहर निकाला। महिला अब स्वस्थ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लावड़ क्षेत्र में मोहल्ला पुरानी टंकी निवासी श्वेता पत्नी राहुल को बीती तीन नवंबर को दौराला सीएचसी में प्रसव हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद के दौरान चिकित्सक ने अंदर कपड़ा छोड़ दिया। इससे श्वेता को परेशानी होने लगी। इस पर सीएचसी दौराला में महिला चिकित्सक को दिखाया, लेकिन हर बार सामान्य बताया। 

विज्ञापन

दो दिन पहले परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो अंदर कपड़ा होने की जानकारी हुई। इस पर परिजनों ने महिला को पीएचसी लावड़ में चिकित्सक को दिखाया। यहां महिला चिकित्सक ने कपड़ा बाहर निकाल दिया। परिजनों के मुताबिक फिलहाल महिला की हालत में सुधार है।

उन्होंने सीएमओ से शिकायत करने की चेतावनी दी है। वहीं, सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि प्रसव के बाद सैनेट्री पैड लगाया जाता है। जिसे संबंधित महिला को बाद में स्वयं हटाना होता है। पीड़ित महिला ने ऐसा नहीं किया जिससे दिक्कत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें