फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली डॉक्टर अपहरण कांड : फिरौती की रकम से गैंगस्टर बनना चाहता था सुशील

Sun, 23 Jul 2017 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
गैंगस्टर बनना चाहता था सुशील
विज्ञापन
डॉक्टर अपहरण कांड में गिरफ्तार बदमाशों ने खुलासा किया है कि पांच करोड़ की फिरौती वसूलने के बाद सुशील व अनुज मिलकर खुद का गैंग बनाना चाहते थे। गैंग में कुछ और लड़कों को शामिल करने के लिए सुशील ने अपने बुआ के लड़के प्रमोद से कहा हुआ था। सुशील जबरन वसूली और अगवा कर फिरौती कर गैंगस्टर बनना चाहता था। लेकिन दिल्ली पुलिस की सूझबूझ से बदमाशों की योजना धरी की धरी रह गई। फिलहाल दोनों मुख्य आरोपी समेत चारों आरोपी सुशील, अनुज, गौरव और विवेक उर्फ मोदी अभी फरार हैं। इनकी तलाश में दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा में छापेमारी की जा रही है।      
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुशील व बाकी आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का प्रयोग बंद कर दिया है। सर्विलांस सिस्टम फेल होने पर पुलिस खुफिया तंत्र का सहारा ले रही है। बुधवार जिस दिन पुलिस ने डॉ. श्रीकांत को मुक्त कराया था, उस दिन देर रात को भी बदमाश खतौली में पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए थे। दरअसल श्रीकांत को मुक्त कराने के बाद रात में बदमाशों ने श्रीकांत के मोबाइल फोन से ही ओला के कॉल सेंटर में कॉल कर दोबारा फिरौती की रकम मांगी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पूरी कर ली थी तैयारी

दिल्ली के डॉक्टर श्रीकांत
मौके को कैश करने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली। बदमाशों ने श्रीकांत के व्हाट्स एप पर नोटों के बैग की फोटो भेजने के लिए कहा। पुलिस की टीम ने ऐसा ही किया। एक बैग में दो-दो हजार रुपये के नोटों की गड्डी की फोटो बदमाशों को भेजी गई। बदमाशों ने पैसे देने के लिए खतौली के पास खेतों में बुलाया। लेकिन पुलिस का आभास होते ही चारों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस की दो टीमें चारों बदमाशों के कुछ रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सुशील की बुआ के लड़के प्रमोद ने खुलासा किया है कि सुशील ने सभी आरोपियों को फिरौती का पैसा मिलने के बाद मोटी रकम देने का वादा किया था।   

गैंगस्टरों से प्रभावित था सुशील
अनुज और सुशील की हरकतों की वजह से उनके परिजन भी परेशान थे। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बहुत पहले ही दोनों को जायदाद से बेदखल कर दिया था। अहम यह है कि 16 जुलाई को बरामद सुशील की वैगनआर कार से पुलिस को अखबारों की कटिंग मिली हैं। जो सुंदर भाटी समेत वेस्ट यूपी के अन्य बड़े गैंगस्टरों से जुड़ी खबरों की थी। पुलिस के मुताबिक सुशील सुंदर भाटी समेत अन्य गैंगस्टरों से खासा प्रभावित था और उनकी तरह बदमाश बनना चाहता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें