Amar Ujala Foundation Blood Donation
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर शुक्रवार को तीन स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदाता इन शिविरों में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक रक्तदान कर सकते हैं।
रक्तदान शिविर गढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक, घंटाघर स्थित प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक और कोटपाल हॉस्पिटल पल्लवपुरम में लगाया जाएगा। कोटपाल हॉस्पिटल में मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की ही टीम शिविर लगाने जाएगी। शिविर की तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शिविर में रक्तदाताओं की सूची बनेगी। उन्हें अमर उजाला की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर रक्तदान कर महादान कर सकते हैं। रक्तदान से पहले किसी नशीली वस्तु, तंबाकू और सिगरेट का सेवन न करें। ज्यादा चाय-कॉफी न पिएं और भरपूर नींद लें। रक्तदान से न तो कमजोरी आती है और न ही कोई बीमारी होती है। अमर उजाला फाउडेंशन हर साल विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। इसमें बढ़ चढ़कर लोग पहुंचते हैं और रक्तदान करते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/