पोषण गोष्ठी में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : MAWANA
मेरठ। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा ब्लॉक सभागारों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने बाल पोषण, गोद भराई, मातृत्व वंदना योजना, ग्राम स्वास्थ्य व पोषण दिवस आदि के बारे में बताया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित, सीडीपीओ आदि मौजूद रहे।
विकास परियोजना परीक्षितगढ़ द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा ब्लॉक कार्यालय में गोष्ठी की गई। गोष्ठी में सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि पोषण अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कमजोर बच्चों को चुनकर उपचार कराएं। वहीं, गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, किशोरी एवं 0 से 6 वर्ष तक की देखरेख करने संबंधी योजनाओं के बारे में बताया। सीडीपीओ रामसेवक ने कहा कि बाल विकास परियोजना के अंतर्गत बच्चों को पुष्टाहार विभाग द्वारा दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि मुखिया गुर्जर ने कहा कि इन योजनाओं से लाभ मिल रहा है। संचालन बीना यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने व्यंजन बना कर स्टाल लगाए। सीडीपीओ दौराला सुशील कुमार, शशी वर्मा, छवि श्रीवास्तव, प्रभा व रजनी आदि मौजूद रहे। वहीं, प्राथमिक विद्यालय रोहटा नंबर एक में कार्यक्रम हुआ। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुमलता व मुख्य सेविका लाजवंती तोमर ने बताया कि गर्भवती व किशोरियों के लिए पोषण संबंधी खाद्य वस्तुओं का वितरण किया जाता है। बताया कि बच्चों के अभिभावकों के राशन कार्ड शत प्रतिशत बनवाए जाएं। मवाना विकास खंड सभागार में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, संचालन बालि विकास परियोजना अधिकारी राजीव केसरी ने किया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण शपथ दिलाई गई। रेसिपी स्टाल, साक सब्जी स्टाल लगाए गए। गांव भैंसा से आई महिलाओं ने पारंपरिक संगीत के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई। मुख्य अतिथि प्रेम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ध्यानचंद, प्रभारी बीडीओ विनोद कुमार, आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका अनिता शर्मा, शशीकला, सरला सैनी आदि रहे। दूसरी ओर खरखौदा में कुपोषण मुक्त भारत हेतु प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, ग्राम स्वास्थ्य व पोषण दिवस पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरके सिरोहा, एडीओ पंचायत, जेई आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर मणिका कौशिक ने किया।