फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में बवाल न करा दें बिजली के कट, यह हैं आदेश

Mon, 12 Jun 2017 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
विद्युत पोल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तापमान बढ़ते ही बिजली आपूर्ति का ग्राफ घटने लगा है। ओवरलोड होते पावर सिस्टम को बचाने केे लिए ट्रांसमिशन से लेकर बिजलीघरों तक से कटौती कराई जा रही है। रमजान माह में यह कटौती कहीं बवाल का कारण न बन जाए।
विज्ञापन


यह हैं आदेश
प्रदेश सरकार ने गांवों को 18, कस्बों को 20 और शहरों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के आदेश दिए हुए हैं। इसके अनुसार ट्रांसमिशन के कंट्रोल रूम को शेड्यूल भी जारी कर रखा है। 

लड़खड़ा रहा सिस्टम
इस बीच तापमान बढ़ते ही यूपी ट्रांसमिशन (वेस्ट) निगम लिमिटेड और पीवीवीएनएल का पावर सिस्टम लड़खड़ाने लगता है। इसके चलते जहां लाइनों में फाल्ट होने लगते हैं, तो वोल्टेज 230 से गिरकर 150 तक पहुंच जाते हैं। इससे शहर के ही नहीं गांवों के बिजलीघर भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


शहर की स्थिति
लिसाड़ी रोड, लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, हापुड़ रोड, नौचंदी, एमईएस, लेडीज पार्क, इंदिरा चौक, माधवपुरम, शारदा रोड, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, गंगानगर, मोहनपुरी, घंटाघर, पीएल र्श्मा और मेडिकल आदि बिजलीघरों क्षेत्रों में बिजली कट के साथ ही वोल्टेज भी पूरे नहीं मिल पा रहे हैं। फ्लेक्चुएशन की भी समस्या गहराती जा रही है। 

गांवों का हाल
गांवों में शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं होने के साथ ही वोल्टेज पूरे नहीं मिलने की शिकायत मिल रही है। किसानों का कहना है कि वोल्टेज कम होने से नलकूप पानी नहीं उठा रहे हैं। इसका जनजीवन के साथ फसलों पर प्रभाव पड़ रहा है।

रोजेदारों को ज्यादा परेशानी
बिजली आपूर्ति बाधित होने से सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को उठानी पड़ रही है। बिजलीघर क्षेत्र में होने वाले फाल्ट से आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। इसके चलते मसजिदों में वजू के लिए भी पानी नहीं मिल पाता है। 

रात को भी बत्ती गुल
शनिवार रात बिजली ने कई बार झटके दिए। पीवीवीएनएल अधिकारियों ने गेंद ट्रांसमिशन के पाले में डाल दी। बताया कि वहां से मिलने वाली बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा रही है। फाल्ट होने पर ही आपूर्ति बाधित होती है। ट्रांसमिशन से जब आपूर्ति बंद होती है तब वे कुछ नहीं कर सकते हैं। 

18 घंटे गुल रही थी तीन बिजलीघरों की बत्ती 
एक सप्ताह पहले लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड और विकासपुरी बिजलीघर की बत्ती 18 घंटे बाद चालू हो सकी थी। शताब्दीदनगर ट्रांसमिशन से इन बिजलीघरों के लिए आ रही 33 केवी लाइन में हुए फाल्ट को ढूंढने में लंबा समय लगा था और बाद में इसे ठीक करने में विभाग की सांसें फूल गई थी। बिजली नहीं मिलने से तीनों बिजलीघर क्षेत्रों में हाहाकार मचा रहा। अधीक्षण अभियंता बीएम शर्मा को मौके पर डटकर फाल्ट ठीक कराना पड़ा। 

7 घंटे बाद ठीक हुई लेडीज पार्क की बिजली
गत शुक्रवार को लेडीज पार्क की बत्ती 7 घंटेे बाद चालू हो सकी थी। बिजलीघर की सीटीपीटी डैमेज होेने से थापरनगर, जली कोठी, पटेल नगर, खैरनगर आदि क्षेत्रों को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली नहीं मिली। रोजेदारों को जुमे की नमाज अदा करने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मसजिदों में वजू के लिए पानी भी नहीं मिला। 

बोलते आंकड़े 
शहर में बिजलीघर                       40
बिजली आपूर्ति शेड्यूल               24 घंटे 
मिल रही बिजली                   करीब 20 घंटे 
बिजली नहीं मिलने के कारण    फाल्ट और पावर सिस्टम बचाने के लिए कटौती
गांव में आपूर्ति शेड्यूल                 18 घंटे
मिल रही बिजली                   करीब 13 से 14 घंटे

कोट
अधीक्षण अभियंता शहर बीएम शर्मा का कहना है कि ट्रांसमिशन से जो बिजली मिलती है उसे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। फाल्ट की स्थिति में ही आपूर्ति प्रभावित होती है। कर्मचारियों को भी फाल्ट तुरंत अटेंड करने के लिए बोला गया है। सिस्टम पर लोड के चलते ही लो वोल्टेज की समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें