फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन को तफरीह न समझें, सोच को सकारात्मक बनाएं, संजीदा बनें: नवाज देवबंदी

Thu, 21 May 2020 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मशहूर शायर डॉ. नवाज देवबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल के संस्थापक और मशहूर शायर नवाज देवबंदी ने बेटे-बेटियों के साथ ही अन्य लोगों के लिए वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन को तफरीह समझने वालों के लिए खतरा है। वहीं, मौजूदा हालात से एडजस्ट करने और संजीदगी से जीने वालों का भविष्य बेहतर होगा। इसलिए इस समय की कीमत समझकर ही कड़ी मेहनत और आगे की प्लानिंग करें।

विज्ञापन


अपने संदेश में नवाज देवबंदी ने कहा है कि दुनिया कोरोना संक्रमण से परेशान है। कुछ लोग लॉकडाउन को तफरीह और जहमत समझ रहे हैं। जिंदगी में एक बात यादि रखिए कि जब परेशानियां और चुनौतियां आती हैं। जो लोग उनके साथ एडजस्ट कर लेते हैं, भविष्य उन्हीं का बेहतर रहता है। जो लोग इसे तफरीह समझ रहे हैं। उनके लिए बड़ा खतरा है। इसलिए सोच को सकारात्मक बनाएं।

उन्होंने कहा कि हमें मौजूदा हालात में खुद को एडजस्ट करना है। इन हालात में भविष्य संवारने का नक्शा हमें बनाना है। यदि नक्शा तैयार होगा तो भविष्य भी बेहतर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस समय बेटे-बेटियां और अधिक मेहनत करें, ताकि जब लॉकडाउन खुले तो उन्हें आगे ज्यादा संघर्ष न करना पड़े।
विज्ञापन


इसलिए जरूरी है कि जिंदगी का बेहतरीन टाइम टेबिल बनाएं। खुदा करे कि हम जल्द ही इस मुश्किल से बाहर हों। यदि इस समय को तफरीह में गुजार दिया तो ये सूरत अच्छी नहीं होगी। सभी बेटे-बेटियां अपनी बेहतर तालीम के लिए संजीदा रहे। वैसे भी जिंदगी में अच्छे या बुरे दिन हमेशा कभी नहीं टिकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें