फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिमान न करें, विनम्रता ही सच्चा आभूषण : सौरभ सागर

विज्ञापन
फुलबाग कॉलोनी में स्थित जैन पंचायती मंदिर में पूजा करते जैन समाज के लोग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
- दसलक्षण पर्व के दूसरे दिन जैन मंदिरों में गूंजा उत्तम मार्दव का संदेश
विज्ञापन

मेरठ। दसलक्षण महापर्व के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने अभिषेक, शांतिधारा और विधान में भाग लेकर अहंकार का त्याग करने का संकल्प लिया। मंदिरों में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

महावीर जयंती भवन में आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि मार्दव का अर्थ मृदुता, नम्रता और मन की कोमलता है। धन, रूप, ज्ञान या कुल का अभिमान नहीं करना चाहिए। विनम्रता मनुष्य का सच्चा आभूषण है। छोटे बड़े सभी का सम्मान करना ही उत्तम मार्दव धर्म का भाव है। गुरु भक्ति व शंका समाधान सत्र में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शांतिधारा अरुण जैन परिवार ने की। नितिन शर्मा के निर्देशन में जैन सम्राट नाटिका प्रस्तुत की गई। सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 18 सितंबर की रात भी नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन

धार्मिक कार्यों का वास्तविक महत्व है मान मर्दन
- श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में मुख्य शांतिधारा का सौभाग्य अमर जैन परिवार को मिला। पंडित पलाश जैन शास्त्री ने कहा कि जब तक व्यक्ति मान का मर्दन नहीं करता तब तक उसके धार्मिक कार्यों का वास्तविक महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सम्मान पाना चाहता है, उसे दूसरों को सम्मान देना होगा। रचित जैन ने कहा कि ज्ञान के लिए झुकना आवश्यक होता है।
सामूहिक आरती के बाद हुई शास्त्र सभा
- फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में पारसनाथ भगवान का अभिषेक हुआ। मंत्री नवीन जैन ने बताया कि मान और अभिमान के त्याग से आत्मा में उत्तम मार्दव धर्म प्रकट होता है। शाम को सामूहिक आरती और शास्त्र सभा हुई। रात में आशा जैन ने खेल कराए और विजेताओं को पुरस्कार दिए।
शास्त्रीनगर, सदर और कंकरखेड़ा में भी हुए आयोजन
- श्री दिगंबर जैन पारसनाथ पंचायती मंदिर सेक्टर-2 शास्त्री नगर में अभिषेक, शांतिधारा और दसलक्षण विधान हुआ। विवेक जैन शास्त्री ने आठ प्रकार के मद ज्ञान, पूजा, कुल, जाति, बल, ऋद्धि, तप और शरीर का अभिमान छोड़ने का संदेश दिया। शाम को जैन मिलन मेरठ पूर्व की ओर से धार्मिक तंबोला कराया गया। सदर के दुर्गाबाड़ी स्थित भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चौबीस तीर्थंकर विधान के दूसरे दिन जतिन-गरिमा जैन ने अभिषेक और शांतिधारा की। ढोलकी मोहल्ला स्थित भगवान ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम मार्दव धर्म की पूजा हुई। कंकरखेड़ा स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में विधानाचार्य आशीष जैन के निर्देशन में भक्तामर विधान हुआ। दिल्ली रोड अरुणम कॉलोनी स्थित श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुकेश जैन मानसरोवर ने विधान कराया।
विज्ञापन

साकेत जैन मंदिर में हुआ विश्व शांति विधान
- साकेत स्थित दिगंबर जैन मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन अनिल जैन और जोधामल सराफ परिवार ने किया। मंदिर में विश्व शांति के लिए आयोजन हुआ। सुनील जैन द्वारा शाम को तत्व चर्चा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद लकी ड्रा निकाला गया। इस अवसर दिनेश कुमार जैन, विशाल जैन, हर्ष जैन, संजय जैन, अजय जैन, विजय जैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें