फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यौन शोषण की शिकार 12 वर्षीय पीड़िता, नवजात व आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने 23 दिन पहले दिया बेटी को जन्म, नवजात को अनाथ आश्रम में रखा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी यौन शोषण का शिकार 12 वर्षीय बच्ची ने 23 दिन पहले बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद पुलिस ने आरोपी, पीड़िता व नवजात बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया है। जिससे मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस मजबूती से पैरवी कर सके। नवजात को अनाथ आश्रम में रखा गया है।
आरोप है कि 12 वर्षीय बच्ची के साथ नौ माह पहले आरोपी इंजमाम ने यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया था। बच्ची ने भी परिजनों को कुछ नहीं बताया। सात माह बाद बच्ची के पेट का आकार बढ़ने लगा, पर परिजनों ने इसे नजरंदाज कर दिया। बच्ची ने पेट दर्द होने की बात कही तो परिजनों ने महिला चिकित्सक से जांच कराई। जांच में सामने आया कि बच्ची गर्भवती है। बच्ची ने पूछताछ में पड़ोसी आरोपी द्वारा उसके साथ यौन शौषण करने की बात बताई। बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता ने करीब 23 दिन पहले बेटी को जन्म दिया है। चिकित्सकों की निगरानी में रहने के कारण पीड़िता व उसकी बेटी स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए तीनों का डीएनए टेस्ट कराया गया है। जिससे तीनों के संबंध भी स्पष्ट हो सकें और पीड़िता को जल्द इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस मजबूती से कोर्ट में सबूत पेश कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें