फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
सरधना। गंग नहर के सरधना पुल के पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते डीएम डॉ. वीके सिंह व सीडीओ नुपु
विज्ञापन
सलावा से भोला की झाल तक गंगनहर पटरी मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों को लगातार भ्रमण के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ चौधरी चरण सिंह गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सलावा पुल से लेकर अटेरना पुल, दौराला पुल, नानू पुल, भलसोना पुल, पूठखास पुल होते हुए भोला की झाल तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
डीएम डॉ. वीके सिंह ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, साइन बोर्ड, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग की जानकारी ली। उन्होंने सड़क की मरम्मत और पैचवर्क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट तथा विद्युत व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने विद्युत खंभों को पॉलिथीन से कवर कराने और ट्रांसफार्मरों को जाली से सुरक्षित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शौचालय और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था, महिला कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल एंबुलेंस, गोताखोर और मोटरबोट की उपलब्धता समेत अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम ने कांवड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें। मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, स्वास्थ्य और सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद, उप जिलाधिकारी सरधना उदित नारायण सेंगर, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता समेत सिंचाई, विद्युत, वन और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सरधना। गंग नहर के सरधना पुल के पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते डीएम डॉ. वीके सिंह व सीडीओ नुपु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें