फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों में डीएम ने दिए तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों में डीएम ने दिए तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिले के विकास के लिए की गई घोषणाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। विकास भवन में जिलाधिकारी के. बालाजी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के लिए विभागीय अधिकारियों को समन्वय कर निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में 17 घोषणाओं की समीक्षा की गई। जिसमें से तीन पर कार्य पूरा हो चुका है।
जिलाधिकारी ने बताया कि गगोल तीर्थ के विकास का कार्य, विधानसभा क्षेत्र हस्तिनापुर, सरधना व सिवालखास में एक-एक नए राजकीय नलकूप की स्थापना का कार्य तथा विधानसभा क्षेत्र मेरठ कैंट में योग एवं वेलनेस सेंटर की स्थापना का कार्य व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का कार्य व सोहराब गेट बस अड्डे का उच्चीकरण का कार्य प्रस्तावित है। जिस पर शासन स्तर से समन्वय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि 17 घोषणाओं में 126 प्रोजेक्ट पर कार्य किया जाना है, जिनमें से 105 प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो चुका है। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी, मंडी सचिव नरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें