फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कोरोना रोकथाम के लिए दिशा निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने कोरोना रोकथाम के लिए दिशा निर्देश दिए
विज्ञापन

मवाना। जिलाधिकारी के. बालाजी ने कोरोना टीकाकरण व रोकथाम के संदर्भ में आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसील सभागार में तहसील, ब्लाक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा कि कोरोना टीकाकरण के लिए आमजन को प्रेरित करें। गत कुछ दिनों से कोरोना के नए मरीज प्रकाश में आए हैं। स्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभाग पुन: एक बार सक्रिय हो जाएं। उन्होंने कहा कि जो भी कोरोना मरीज मिलता है उसकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ठीक प्रकार से की जाए। उन्होंने कायस्थ बड्ढा व किठौर में टीकाकरण की प्रगति को ठीक करने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों तथा 45 से 59 वर्ष के व्यक्तियों, जिनमें कोर्मोबोडीटी हो का टीकाकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को मॉस्क का उपयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने, नियमित अंतराल पर हाथ धोने या सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सीएचसी मवाना, माछरा, विकासखंड परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, नगर पंचायत परीक्षितगढ़ सहित अन्य सीएचसी, विकासखंड व नगर पंचायतों द्वारा कोरोना महामारी नियंत्रण के संबंध में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन, सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान व अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें