फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीएम और एसएसपी ने सिटी स्टेशन पर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते जिला अधिकारी डॉक्टर वीके सिंह और एसएसपी विपिन टाडा
विज्ञापन
मेरठ। शनिवार रात्रि में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड की घटना से मेरठ में भी हलचल है। रविवार को जिलाधिकारी और एसएसपी व्यवस्थाओं का जायजा लेने सिटी रेलवे स्टेशन पहुंंचे। अधिकारियों ने जीआरपी, रेलवे पुलिस और रेलवे अधिकारियों से यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ जाने वालों की सभी रेलवे स्टेशनों पर भीड़ उमड़ रही है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और एसएसपी विपिन ताडा सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन के टिकिट खिड़की और गेट का निरीक्षण किया। यहां मौजूद कुछ यात्रियों से सुरक्षा के संबंध में बात की। इसके बाद उन्होंने रिजर्वेशन काउंटर, प्लेट फार्म नंबर एक, दो, तीन और चार और वाशिंग लाइन का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेरठ से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल, नौचंदी और संगम एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की स्थिति और सुविधाओं पर भी रेलवे व जीआरपी और आरपीएफ से बात की। उन्होंने जीआरपी को निर्देश दिए रेल यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर पुलिस की हर समय तैनाती रहनी चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि जब भी ट्रेन रेलवे स्टेशन के किसी भी प्लेट फार्म पर पहुंचे तो उस समय निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहन पार्किंग से लेकर प्लेटफार्मों पर यात्रियों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें