डी जे संचालक थाने में कार्रवाई की मांग करते हुए। (स्त्रोत स्वयं) फलावदा।
फलावदा। गांव कुंडा में रविवार देर रात डीजे बजाने से मना करने पर युवकों ने डीजे संचालक व उसके साथियों के साथ गाली गलौज व जमकर मारपीट की और डीजे गाड़ी में तोड़फोड़ कर एंप्लीफायर आदि छीन लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी मौके से भाग गए। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।
थाना परतापुर के गांव पुट्ठा की शंकर नगर कॉलोनी निवासी डीजे संचालक विकुल थाने में दी तहरीर में बताया कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव खोड दयालपुर से गांव कुंडा में रविवार को बरात आई थी। शादी समारोह में डीजे बज रहा था। देर रात युवक डीजे के गानों पर डांस कर रहे थे। डीजे संचालक ने पुलिस का हवाला देते हुए डीजे बंद कर दिया और कहा कि 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। इसी बात पर बरातियों ने डीजे संचालक व उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि डीजे गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उसमें रखे चार एंप्लीफायर, डीजे मशीन, दो सेट बीएम, एक मिस्टर, ईसीओ, 10 बुफर, हाई मास्ट लाइट आदि करीब साढ़े 6 लाख रुपये की कीमत का इलेक्ट्रानिक समान छीनकर ले गए। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में डीजे संचालकों ने कार्रवाई की मांग की है।