सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी ऑनलाइन क्लास
मेरठ। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश और विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए दीवान पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार (10 जुलाई) को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। संबंधित कक्षाओं की जानकारी विद्यार्थियों को विद्यालय के आधिकारिक माध्यमों से उपलब्ध करा दी गई है। अभिभावकों से अपील की है कि वे खराब मौसम को देखते हुए बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और निर्धारित समय पर उनकी ऑनलाइन कक्षाओं में सहभागिता सुनिश्चित कराएं।