मेरठ। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आज मेरठ पहुंचेंगे। वह रोहटा रोड स्थित एक गांव में ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उनके परिजनों से मिलेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया से पोस्ट कर यह जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि इसका बदला वोट से दिया जाएगा। वह आज शुक्रवार को गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। संवाद