फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना गोआश्रय स्थल पर दिवाली मिलन, शेड का उद्घाटन

विज्ञापन
सरधना। नई मंडी स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल पर शेड का उद्घाटन समारोह में विचार रखते पूर्व विधायक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नई मंडी परिसर स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल पर दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया। समारोह के दौरान गोसेवा में लगे लोगों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
गोवंश पशु-पक्षी संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक कुमार जैन ने बताया कि संगीत सोम ने गोआश्रय स्थल के लिए 10 लाख रुपये का प्रस्ताव पास कराया है। यह प्रस्ताव सरधना ब्लॉक के माध्यम से अस्थायी बाउंड्री और भूसा गोदाम के निर्माण के लिए था। ट्रस्ट की ओर से संगीत सोम को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पति विपिन चौधरी, खंड विकास अधिकारी सुनीत भाटी और एसीवीओ सुभाष मलिक, एडीओ सुनील कुमार और ग्राम सचिव रामदेव को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोआश्रय स्थल पर नियमित रूप से सेवा करने वाले गोसेवकों को पटका पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर आलोक कुमार जैन, पुरुषोत्तम बंसल, रमेश चंद जैन, धर्मवीर सिंह, संतराम सैनी, विनोद जैन, शानू जैन और राजीव जैन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें