सहारनपुर में आतिशबाजी।
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही खूब आतिशबाजी चलाई गई। लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर दीपक जलाए। देर रात तक चारों ओर पटाखे की जमकर गूंज रही। कई जगह युवा बाइकों पर घूमते नजर आए।
सहारनपुर में रोशनी से जगमग आकाश।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और फायर ब्रिगेड की तैनाती जगह-जगह की गई थी। विद्युत विभाग ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी, जहां भी कोई फाल्ट हुआ, उसे तुरंत ठीक किया गया।