मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के छात्रावास में शनिवार को प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसका आयोजन छात्रावास की वरिष्ठ छात्राओं ने किया।
प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, संयम और आपसी सहयोग से रहने की प्रेरणा दी। नए प्रवेश लेने वाली छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। दिव्यानी मिस फ्रेशर, प्रिया विश्वास रनरअप, आदिश्री मुखिया मिस कॉन्फिडेंट और पायल मिस ऑडियंस फेवरेट चुनी गईं। सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हेड गर्ल सिमरन चौहान और डिप्टी हेड गर्ल अपूर्वा शर्मा को पदक मिले। विभिन्न समितियों की प्रभारी और सदस्यों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की आयोजन सचिव छात्रावास की वार्डन डॉक्टर मधु मलिक रहीं। संवाद