फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग युवक तालाब में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बा स्थित पैर फिसलकर तालाब में गिर जाने से दिव्यांग युवक की डूबकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मलबे को बाहर डाला गया है। इससे पैर फिसल जाने से युवक उसमें गिर गया और मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे की नई बस्ती निवासी मुजफ्फरर (28) पुत्र निजामुद्दीन सिलाई करता था। वह रविवार दोपहर में दुकान बंद करके खाना खाने घर जा रहा था। वह तलाब किनारे पड़े मलबे के ऊपर से गुजरने के दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह तालाब में गिर गया। इसकी जानकारी पाकर परिजन पहुंच गए। उन्होंने मुजफ्फर को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें