मेरठ। कस्बे की एक कॉलोनी में दिव्यांग किशोरी से बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते कॉलोनी में तनाव की स्थिति है। बजरंग दल ने इसे लव जिहाद बताकर आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की।
पुलिस के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र में शहर से सटी एक कॉलोनी में एक परिवार रहता है। परिवार का मुखिया शहर में काम करता है। उसकी पत्नी किसी डॉक्टर के यहां नर्स है। परिवार में 14 वर्षीय दिव्यांग बेटी है। रविवार को दंपति काम पर गया था। दोपहर में दोनों बेटे घर से बाहर खेलने चले गए। इस दौरान कॉलोनी में ही पड़ोस में रहने वाले हैदर पुत्र सगीर ने किशोरी को किसी बहाने से घर बुलाकर बंधक बना लिया। किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया।
आरोपी पर केस दर्ज
पीड़ित पक्ष ने थाना खरखौदा पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम के अनुसार आरोपी हैदर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को जांच के लिए सीएचसी भेजा गया है। आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
पढ़ें : अपहरण : चाचा डेढ़ साल तक करता रहा भतीजी के साथ दुष्कर्म