संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दादरी गांव स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने किया। इंटरनेशनल वैदिक सोसाइटी की चेयरपर्सन डॉ. सुमति शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने की।
छात्राओं ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. विशाल कुमार ने छात्राओं को खेल भावना की शपथ दिलाई। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जितेंद्र विकल ने संचालन किया। क्रीड़ा समारोह की शुरुआत गोला फेंक में दिव्या प्रथम, शगुन द्वितीय और शोभना तृतीय रहीं।
100 मीटर बाधा दौड़ में उर्वशी प्रथम, आस्था द्वितीय और शगुन तृतीय रहीं। भाला फेेंक में निकिता प्रथम, उर्वशी द्वितीय और महिमा राणा तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में आरजू प्रथम, शगुन द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में ज्योति प्रथम, शगुन द्वितीय और गुनगुन तृतीय रहीं। तस्तरी फेंक में कशिश प्रथम, निकिता द्वितीय और जाह्नवी तृतीय स्थान पर रहीं। अतिथियों ने विजेताओं पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रो. विशाल कुमार, प्रो. सुशील कुमार, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. संगीता तोमर आदि मौजूद रहे।