केस 1 :
रमाला क्षेत्र के एक गांव की युवती का निकाह दोघट क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ गाजियाबाद में दो साल पहले हुए इज्जतमा में हुआ था। परिजनों ने लड़की को ससुराल नहीं भेेजा था। पति-पत्नी आपस में फोन पर बात करते थे। पिछले दिनों उनके बीच फोन पर ही किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया । इसके चलते युवक ने अपनी पत्नी को फोन पर ही तलाक दे दिया था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत नहीं की । पंचों ने उनके बीच समझौता करा दिया था।
केस : 2
महिला थाने में दो बहनों को तलाक देने पर हुआ था संघर्ष
छपरौली क्षेत्र के नंगला गांव की दो बहन शबनम और शबाना का निकाह बड़ौत निवासी दो भाई शहजाद और जुबैर के साथ हुआ था। उनके बीच विवाद चल रहा था। 16 मार्च को पुलिस ने सुलह समझौते के लिए महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाया था। वहां पर दोनों पक्षों में गरमा-गर्मी हो गई थी। दोनों युवकों ने अपनी-अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। इसको लेकर वहां पर संघर्ष हुआ था। 11 लोग घायल हुए थे। दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।
केस: 3
दहेज में एक लाख न मिलने पर दे दिया था तलाक
शबगा गांव की आबिदा का निकाह वर्ष 2005 में ईदरीशपुर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने 25 जुलाई को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की थी। पति ने उसको तलाक दे दिया था। बाद में उसको आरोपी ससुराल वाले रोड पर फेंककर भाग गए थे।
केस : 4
पति ने दिया तलाक, देवर ने हलाला के नाम पर लूटी इज्जत
बड़ौत क्षेत्र की विवाहिता का निकाह दिल्ली के नंदनगरी थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुआ । दहेज के लिए ससुराल वाले उसको परेशान करते थे। 11 नवंबर 2016 को पति ने उसको फोन पर तलाक दिया। बाद में उसे बहाने से घर में बुलाया । इस दौरान हलाला के नाम पर देवर ने दुष्कर्म किया। पति ने दोबारा अपने सामने खड़ी करके उसको तलाक दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा हुआ था।
केस : 5
बच्चों के विवाद में पति ने दे दिया था तलाक
शहर निवासी एक युवक का निकाह बिहार की एक महिला से हुआ। घर में बच्चे झगड़ा कर रहे थे। इसी बात पर उसने उनको डाट दिया । इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। बाद में युवक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/